लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने एलडीएफ, यूडीएफ को ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’ बताया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 18:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ सरकार और राज्य में कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन यूडीएफ पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

नड्डा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दोनों ही भ्रष्ट हैं और दोनों ही विश्वसनीयता खो चुके हैं और इनके पास केरल को लेकर कोई दूरदृष्टि भी नहीं है, दोनों को सिर्फ सत्ता पाने से मतलब है।’’

केरल में जहां एलडीएफ और यूडीएफ चुनाव में आमने-सामने हैं वहीं वामपंथी पार्टी और कांग्रेस पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोगी हैं।

नड्डा ने कहा, ‘‘यह विचारधारा का दिवालीयापन है। यह दिखाता है कि ये सिर्फ सत्ता चाहते हैं और इनका लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। मुख्यमंत्री पी विजयन के पूर्व निजी सचिव एम शिवशंकर की सोने की तस्करी मामले में संलिप्तता यह दिखाती है कि भ्रष्टाचार को शीर्ष कार्यालय से ही संरक्षण प्राप्त है।’’

केरल में संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर नड्डा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि राजनीतिक नेतृत्व के निष्प्रभावी होने की वजह से कोविड-19 के आधे मामले केरल से आ रहे हैं। कोई रणनीति नहीं अपनाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है