लाइव न्यूज़ :

आगामी चुनावों पर नड्डा ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ किया मंथन, शाह सहित कई मंत्री हुए शामिल

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक की।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई अन्य मंत्री भी शामिल हुए।

इनके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, मनसुख भाई मांडविया और हरदीप सिंह पुरी तथा महासचिव भूपेंद्र यादव और उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के बाद एक भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव बैठक का मुख्य मुद्दा था।’’

अगले साल फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश और पंजाब के अलावा उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें से पंजाब को छोड़कर शेष सभी राज्यों में फिलहाल भाजपा का शासन है।

उत्तर प्रदेश का चुनाव भाजपा के लिए अहम है, जिसके बारे में कहा जाता है कि केंद्र की सत्ता की सीढ़ी इसी राज्य से गुजरती है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरी है। साल 2019 के पिछले आम चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया था और इसकी बदौलत प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार देश की कमान संभाली।

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार और फेरबदल की अटकलों के साथ पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर पार्टी में पिछले कुछ समय से लगातार मंथन का दौर चल रहा है।

कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान सहित कुछ अन्य मुद्दों पर भी पार्टी नेता समय-समय पर चर्चा करते रहे हैं।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नड्डा के साथ मंत्रियों के अलग-अलग समूहों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। नड्डा ने भी संगठन स्तर पर महासचिवों, राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?