लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने भाजपा सदस्यों से ‘टीका उत्सव’ को सफल बनाने को कहा

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को पार्टी सदस्यों से कहा कि वे ‘टीका उत्सव’ को सफल बनाने और समाज को स्वस्थ रखने में मदद करें। टीका उत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में पात्र लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाना है।

नड्डा ने भाजपा सदस्यों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझावों का पूरी तरह से पालन करें।

मोदी ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि 11 से 14 अप्रैल के बीच टीकाकरण अभियान कोविड-19 के खिलाफ दूसरी बड़ी लड़ाई की शुरुआत है। मोदी ने वायरस से मुकाबला करने के लिए लोगों को कई सुझाव दिए और उनसे व्यक्तिगत और सामाजिक स्वच्छता पर ध्यान देने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें। उन्होंने लोगों से कोविड-19 के ऐसे मरीजों को इलाज में मदद मुहैया कराने को कहा, जिनके पास संसाधन या जानकारी का अभाव हो सकता है।

उन्होंने कहा कि मास्क पहनकर लोग स्वयं को और अन्य को बचा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू