लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने राहुल पर चीन, किसान, कोविड-19 से जुड़े मुद्दों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 14:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए चीन, कृषि कानूनों और कोविड-19 के मुद्दों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में एक गांव बनाने संबंधी खबरों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर सवाल उठाए थे।

नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘राहुल गांधी, उनका परिवार और कांग्रेस कब चीन पर झूठ बोलना बंद करेगी? क्या वह इस बात से इंकार कर सकते हैं कि अरुणाचल प्रदेश की जिस जमीन का वह जिक्र कर रहे हैं, वहां सहित हजारों किलोमीटर जमीन चीन को किसी और ने नहीं बल्कि पंडित नेहरू ने भेंट कर दी थी? कांग्रेस चीन के समक्ष अक्सर क्यों घुटने टेक देती है?’’

भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर किसानों को ‘‘उकसाने और गुमराह’’ करने का आरोप लगाते हुए पूछा कि कांग्रेस-नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को सालों तक क्यों अटका रखा था और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी नहीं बढ़ाया।

उन्होंने पूछा, ‘‘कांग्रेस की सरकारों के दौरान किसान दशकों तक गरीब क्यों रहा? जब वह विपक्ष में होते हैं तभी क्या उन्हें किसानों के प्रति सहानुभूति महसूस होती है।’’

नड्डा ने कहा कि अब चूंकि राहुल गांधी अपनी ‘‘मासिक छुट्टी’’ से लौट आए हैं, वह उनसे कुछ सवाल पूछना चाहते हैं।

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या राहुल गांधी का चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और चीन से समझौता पत्र रद्द करने का कोई इरादा है? ’’क्या वह अपने परिवार नियंत्रित न्यासों को चीन से मिले उदार दानों को वापस करने का इरादा रखते हैं? या उनकी नीतियां और परिपाटियां चीनी पैसों और समझौता पत्र से शासित होती रहेंगी?

भाजपा अध्यक्ष ने पूछा, ‘‘राहुल गांधी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश को हतोत्साहित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। आज जब भारत में सबसे कम मामले हैं और हमारे वैज्ञानिकों ने टीके इजाद कर लिए हैं तो उन्होंने वैज्ञानिकों को अब तक बधाई क्यों नहीं दी और 130 करोड़ भारतीयों की एक बार भी प्रशंसा क्यों नहीं की।’’

नड्डा ने आरोप लगाया कि कृषि मंडियों को लेकर राहुल गांधी लगातार झूठ फैला रहे हैं कि उन्हें खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इस बारे में वादा नहीं किया था।

उन्होंने पूछा क्या इससे कृषि मंडिया खत्म नहीं हो जाती?

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने तमिलनाडु में जल्लीकट्टू का आनंद उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह