नचिकेता झा बने आगरा के नए पुलिस महानिरीक्षक
By भाषा | Updated: October 27, 2021 22:47 IST2021-10-27T22:47:26+5:302021-10-27T22:47:26+5:30

नचिकेता झा बने आगरा के नए पुलिस महानिरीक्षक
आगरा (उप्र), 21 अक्टूबर आगरा के पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा का तबादला हो गया है और उनकी जगह भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी नचिकेता झा को आगरा का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश में बुधवार को 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया जिनमें अरोड़ा का भी नाम शामिल है।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नवीन अरोड़ा को अब महानिरीक्षक बजट बनाया गया है जबकि आगरा के नए महानिरीक्षक नचिकेता झा बनाए गए हैं। झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।