लाइव न्यूज़ :

नाबार्ड ने ओडिशा में पेयजल, सड़क परियोजनाओं के लिए 388 करोड़ रुपये मंजूर किए

By भाषा | Updated: July 2, 2021 22:38 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो जुलाई राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत ओडिशा में चार बड़े ‘पाइप से पेयजल आपूर्ति’ परियोजनाएं शुरू करने के लिए 388 करोड़ रुपये की सहायता राशि मंजूर की है।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि स्वीकृत राशि का इस्तेमाल राज्य के 15 जिलों में 20 ग्रामीण सड़कों के निर्माण या मरम्मत में किया जाएगा।

ये चार विशाल परियोजनाएं कोरापुट जिले (बोइपारीगुदा प्रखंड को शामिल करते हुए), बालासोर जिले (नीलगिरि प्रखंड को शामिल करते हुए) मल्कानगिरि जिले (मल्कानगिरि और कालीमेला प्रखंडों को शामिल करते हुए) में शुरू की जाएंगी।

इन परियोजनाओं का लक्ष्य ग्राहकों को परियोजना क्षेत्र में आठ घंटे की आपूर्ति के साथ एक कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) के माध्यम से 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन साफ,सुरक्षित, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।

परियोजनाएं पूरी होने पर, 467 गांवों में 2.57 लाख ग्रामीण लोगों को सुरक्षित एवं साफ पेय जल उपलब्ध कराएगी और राज्य में 2022 तक पेयजल आपूर्ति के लक्ष्य को पूरा कर लेगी।

बयान में बताया गया कि इसके अलावा, सड़क परियोजनाएं 162 गांवों में 1.52 लाख लोगों के जीवन में सुधार लाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू