लाइव न्यूज़ :

एन रंगासामी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, भाजपा होगी कैबिनेट का हिस्सा

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:23 IST

Open in App

पुडुचेरी, सात मई एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी ने शुक्रवार को यहां राज निवास में हुए एक संक्षिप्त समारोह में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वह एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे जिसमें भाजपा के सदस्य भी शामिल होंगे।

कर्नाटक दक्षिण का एकमात्र ऐसा राज्य में जहां भाजपा सत्तारूढ़ है और इस केंद्र शासित प्रदेश की कैबिनेट में भागीदारी भाजपा के विस्तार को दिखाता है।

वहीं, भाजपा ने पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में भी अच्छा प्रदर्शन किया जहां उसने 6 अप्रैल के चुनाव में राज्य में चार विधानसभा सीटें जीतीं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता किशन रेड्डी आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा और एआईएनआरसी के तीन-तीन मंत्री होंगे और वे अगले कुछ दिनों में शपथ लेंगे।

भाजपा के ए. नमशिवायम को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाये जाने की संभावना है।

शुक्रवार दोपहर में उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने रंगासामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने ईश्वर को साक्षी मानकर तमिल भाषा में पद की शपथ ली।

शुक्रवार को केवल रंगासामी ने शपथ ली।

एआईएनआरसी पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी और भाजपा के अन्य मंत्रियों को अगले कुछ दिनों में शपथ दिलाई जाएगी।

कैबिनेट में भाजपा के तीन सदस्यों में से एक उप मुख्यमंत्री होंगे।

भाजपा के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नमशिवायम उपमुख्यमंत्री होंगे। केंद्र शासित प्रदेश में पहली बार कोई उप मुख्यमंत्री बनेगा।

30 सदस्यीय विधानसभा में एआईएनआरसी ने 10 सीटें जबकि भाजपा ने छह सीटें जीती हैं। सदन में छह निर्दलीय भी चुनाव जीतकर पहुंचे हैं। द्रमुक ने छह सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने मात्र दो सीटें जीती हैं।

इससे पहले, मुख्य सचिव अश्विन कुमार ने रंगासामी को मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने वाली राष्ट्रपति की अधिसूचना को पढ़ा।

यह समारोह अपराह्न एक बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ और महज पांच मिनट तक चला।

उधर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रंगास्वामी को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया