लाइव न्यूज़ :

चंद्रबाबू नायडू ने की बड़ी घोषणा, कहा- अगर 2024 में पार्टी सत्ता में नहीं आई तो वह मेरा आखिरी चुनाव होगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 17, 2022 17:13 IST

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अगर 2024 के चुनाव में उनकी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सत्ता में नहीं लौटी तो वह उनका आखिरी चुनाव होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री ने तेदेपा के सत्ता में लौटने तक विधानसभा में कदम नहीं रखने के अपने संकल्प को दोहराया।उन्होंने कहा कि मैं केवल चीजों को सही करूंगा और राज्य को प्रगति के रास्ते पर वापस लाऊंगा और भविष्य की बागडोर दूसरों को सौंप दूंगा।175 सदस्यीय आंध्र प्रदेश विधानसभा में टीडीपी के 23 विधायक हैं।

कुरनूल (आंध्र प्रदेश): तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि अगर लोग पार्टी को सत्ता में नहीं चुने जाते हैं तो 2024 का चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा। कुरनूल में बुधवार शाम एक रोड शो के दौरान नायडू ने तेदेपा के सत्ता में लौटने तक विधानसभा में कदम नहीं रखने के अपने संकल्प को याद किया। 

उन्होंने कहा, "अगर मुझे विधानसभा (वापस) जाना है, अगर मुझे राजनीति में रहना है और अगर आंध्र प्रदेश के साथ न्याय करना है...जब तक आप अगले चुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित नहीं करते...वह मेरा आखिरी चुनाव हो सकता है।" नायडू ने रोड शो में जनता से पूछा, "क्या आप मुझे आशीर्वाद देंगे? क्या आप मुझ पर भरोसा करते हैं।" 175 सदस्यीय आंध्र प्रदेश विधानसभा में टीडीपी के 23 विधायक हैं।

युवजन श्रमिक रायथू (वाईएसआर) कांग्रेस पार्टी पर सदन में उनकी पत्नी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने 19 नवंबर 2021 को संकल्प किया था कि वह उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर ही अब आंध्र प्रदेश विधानसभा में कदम रखेंगे। रोड शो में लोगों को अपना सकंल्प याद दिलाते हुए नायडू ने कहा कि अगर वह सत्ता में नहीं लौटै तो अगला चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा। 

उन्होंने कहा, "मैं केवल चीजों को सही करूंगा और राज्य को प्रगति के रास्ते पर वापस लाऊंगा और भविष्य की बागडोर दूसरों को सौंप दूंगा।" तेदेपा के प्रमुख ने कहा, "यह हर घर में बहस का मुद्दा बनना चाहिए। मेरी लड़ाई बच्चों के भविष्य, राज्य के भविष्य के लिए है। यह बड़ी-बड़ी बातें नहीं है। मैंने पहले भी ये किया है और एक मॉडल (इसे साबित करने के लिए) भी है।" उन्होंने कहा, "इसके बारे में सोचें। सही-गलत आंके। अगर मेरी बात सही लगे तो मेरा सहयोग करें।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी