2019 चुनाव पर चंद्रबाबू नायडू की नजर, देवगौड़ा से मिलकर बोले- देश को बचाने के लिए साथ आएं सेक्युलर लीडर्स
By पल्लवी कुमारी | Updated: November 8, 2018 19:14 IST2018-11-08T19:14:31+5:302018-11-08T19:14:31+5:30
पिछले हफ्ते भी चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में राहुल गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव और फारूक अबदुल्ला से भी मुलाकात की थी।

2019 चुनाव पर चंद्रबाबू नायडू की नजर, देवगौड़ा से मिलकर बोले- देश को बचाने के लिए साथ आएं सेक्युलर लीडर्स
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा से आठ नवम्बर को मुलाकात की। ये बैठक बेंगलुरु में देवेगौड़ा के घर पर हुई। इस बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी शामिल हुए। मुलाकात के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हमें देश को बचाने के लिए एक साथ आना होगा।
चंद्रबाबू नायडू ने कहा, एचडी देवगौड़ा के साथ मेरे काफी अच्छे संबंध हैं और हमे नरेन्द्र मोदी सरकार से बचाने के लिए एक साथ आना होगा। बता दें कि इस बैठक को 2019 की लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा, बीजेपी के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहे नायडू ने दावा किया कि देश का मिजाज भाजपा नीत राजग के खिलाफ है और जल्द ही कई क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन बनाया जाएगा। लेकिन गठबंधन बनाने के लिए शुरूआती कदम अभी तक तय नहीं हुए हैं।
NDA rule under leadership of PM Modi has created so many problems including destabalising constitutionally created institutes. Now, it is the responsibility of all secular parties including Congress to come together to replace NDA govt: Former PM & JDS leader Deve Gowda pic.twitter.com/Da3hBTfOF7
— ANI (@ANI) November 8, 2018
चंद्रबाबू नायडू ने देश की सीबीआई में हुई आंतरिक कलह पर साधा निशाना
चंद्रबाबू नायडू ने देश की सीबीआई में हुई आंतरिक कलह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, 'सीबीआई मुश्किल में है? कौन जवाबदेह है आरबीआई पर भी हमला हो रहा है, रेग्युलेटरी बॉडी पर भी खतरा है? इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? ईडी, इनकम टैक्स का इस्तेमाल विपक्षियों पर हमला करने के लिए किया जा रहा है।'
एचडी देवेगौड़ा ने कहा, वैधानिक संस्थाएं खतरे में
वहीं, इस मुलाकात के बाद, एचडी देवेगौड़ा ने केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, एनडीए सरकार में वैधानिक संस्थाएं खतरे में आ गई हैं और इसके खिलाफ सारे सेक्युलर लीडर्स को एकजुट होने की जरूरत है।
देवेगौड़ा ने कहा, भले ही बीजेपी देश के ज्यादातर राज्यों में राज कर रही है लेकिन आने वाली विधान सभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। AP CM N Chandrababu Naidu has taken the lead and met several leaders to consolidate all secular parties to remove NDA govt in 2019. He met me & HD Kumaraswamy today to work out further strategy: JDS leader & Former PM Deve Gowda pic.twitter.com/ujOUK0f7L2
— ANI (@ANI) November 8, 2018
दिवाली संदेश में भी चंद्रबाबू नायडू केन्द्र सरकार पर साधा निशाना
AP CM N Chandrababu Naidu has taken the lead and met several leaders to consolidate all secular parties to remove NDA govt in 2019. He met me & HD Kumaraswamy today to work out further strategy: JDS leader & Former PM Deve Gowda pic.twitter.com/ujOUK0f7L2
— ANI (@ANI) November 8, 2018चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि देश के लिये वास्तविक दिवाली तभी होगी जब केन्द्र में राजग सरकार का ‘कुशासन’ खत्म होगा।
जनता को भेजे अपने दिवाली संदेश में उन्होंने कहा, ‘‘देश के लिये वास्तविक दिवाली उस दिन होगी जब राजग के कुशासन का खात्मा होगा।’’
मुख्यमंत्री ने केन्द्र पर बरसते हुए कहा कि पिछले महीने चक्रवातीय तूफान ‘तितली’ की चपेट में आने से तबाह हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के पीड़ितों के लिये ‘एक पैसा’ भी नहीं देकर उसने ‘अमानवीय व्यवहार’ का प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र के उदासीन रवैये के बावजूद हमने चक्रवात पीड़ितों की सहायता की और उन्हें राहत पहुंचायी।’’
उन्होंने उल्लेख किया कि दिवाली का मतलब ‘दियों की कतारबद्ध श्रृंखला’ है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि यह आंध्र प्रदेश के लिये जीत की श्रृंखला का सूत्रपात करेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘जनता की आंखों में चमक देखना मेरे लिये सही मायने में दिवाली है।’’
(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)