लाइव न्यूज़ :

मैसूरू दशहरा उत्सव : अधिकारियों, कलाकारों के लिए टीकाकरण, आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

By भाषा | Updated: October 5, 2021 16:33 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच अक्टूबर कर्नाटक सरकार ने दुनिया भर में मशहूर मंगलवार से शुरू हो रहे मैसूरू दशहरा उत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों और ड्यूटी करने वाले सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए कोविड-19 टीके की कम से कम एक डोज लगवाना और आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है।

कर्नाटक के मुख्य सचिव पी. रवि कुमार ने अपने आदेश में कहा, ‘‘उत्सव में भाग लेने वाले सभी लोगों... सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, कलाकार, सुरक्षाकर्मी और मीडियाकर्मी... के लिए चार अक्टूबर के बाद कराया गया नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट और कोविड-19 टीके की कम से कम एक डोज अनिवार्य है।’’

आदेश में कहा गया है कि कलाकारों और सांस्कृतिक समूहों के सदस्यों को जांच कराने में प्राथमिकता दी जाएगी।

उसमें कहा गया है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए मास्क लगाना, दो गज की दूरी बनाए रखना और हाथों की साफ सफाई बनाकर रखना अनिवार्य होगा।

यह रेखांकित करते हुए कि मैसूरू दशहरा उत्सव का सीधा प्रसारण होगा, सरकार ने कहा कि कोविड के कारण बड़ी संख्या में लोगों को उत्सव स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

राज्य सरकार ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा को दशहरा उत्सव का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे