लाइव न्यूज़ :

मुंबई के एक पार्क में रहस्यमयी ढांचा देखा गया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 23:09 IST

Open in App

मुंबई, 10 मार्च विश्व भर में रहस्यमय तरीके से नजर आया और फिर गायब हो गया धातु का एकाश्म ढांचा बुधवार को उपनगरीय बांद्रा के जॉगर्स पार्क में देखा गया।

स्थानीय पार्षद आसिफ जकेरिया ने बुधवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया , ‘‘इसके एक तरफ संख्या अंकित है, आइए पता करने की कोशिश करें कि इसका क्या मतलब है।’’

यह इस तरह का दूसरा ढांचा है जो देश में देखा गया है। इसी तरह का एक अन्य ढांचा पिछले साल दिसंबर में अहमदाबाद के बगीचे में पाया गया था।

इस तरह का पहला ढांचा अमेरिका के यूटा में एक दूरदराज के खड्ड में पाया गया था। इस तरह के ढांचे करीब 30 देशों में देखे गये हैं।

पार्षद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस ढांचे पर प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के बारे में कूटबद्ध संदेश अंकित हैं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर