पुडुचेरी के निकट मछुआरों के जाल में रहस्यमयी वस्तु फंसी

By भाषा | Updated: December 3, 2019 05:12 IST2019-12-03T05:12:36+5:302019-12-03T05:12:36+5:30

मछुआरों को जब पानी से अपना जाल बाहर निकालने में मुश्किल हुई तो उन्होंने सोचा कि कोई बड़ी मछली उनकी पकड़ में आ गई है।

Mysterious object caught in fishermen's net near Puducherry | पुडुचेरी के निकट मछुआरों के जाल में रहस्यमयी वस्तु फंसी

पुडुचेरी के निकट मछुआरों के जाल में रहस्यमयी वस्तु फंसी

Highlightsपुडुचेरी के निकट वामबाकिरापलयम में सोमवार को मछुआरों के जाल में लोहे की एक लंबी और भारी वस्तु फंस गईइसके पीएसएलवी रॉकेट के ईंधन की टंकी होने का संदेह जताया जा रहा है।

पुडुचेरी के निकट वामबाकिरापलयम में सोमवार को मछुआरों के जाल में लोहे की एक लंबी और भारी वस्तु फंस गई। इसके पीएसएलवी रॉकेट के ईंधन की टंकी होने का संदेह जताया जा रहा है।

मछुआरों को जब पानी से अपना जाल बाहर निकालने में मुश्किल हुई तो उन्होंने सोचा कि कोई बड़ी मछली उनकी पकड़ में आ गई है। लेकिन बाद में उन्हें अजीब सी बनावट वाली वस्तु दिखाई दी, जिसे वह किनारे पर ले आए।

राजस्व एवं आपदा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि रहस्यमयी वस्तु पीएसएलवी रॉकेट लांचर की इस्तेमाल की जा चुकी ईंधन की टंकी के जैसी दिखती है। अधिकारी ने कहा, "हमने श्रीहरिकोटा में इसरो को इस वस्तु के बारे में बताया है और इसकी विशेषताओं का पूरा विवरण एकत्रित किया जा रहा है। वस्तु की लंबाई 13.5 मीटर है और इस पर हाथ से 'एफएम 119 22/03/2019' लिखा है।

Web Title: Mysterious object caught in fishermen's net near Puducherry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे