लाइव न्यूज़ :

मैसूरः दो महिला आईपीएस रोहिणी सिंधूरी और शिल्पा नाग में टकराव, येदियुरप्पा सरकार ने किया तबादला, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2021 15:17 IST

रोहिणी सिंधूरी मैसूर जिले की उपायुक्त थीं, उन्हें ‘हिंदू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एनडोमेंट्स’ में आयुक्त पद पर भेजा गया है। पूर्व में भी वह इसी पद पर तैनात थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसिंधूरी की जगह अब बागदी गौतम को नियुक्त किया गया है।नाग की जगह लक्ष्मीकांत रेड्डी जी को नियुक्त किया गया है।मुख्य सचिव पी रवि कुमार की शुक्रवार को मैसुरु में समीक्षा बैठक के बाद ये तबादले हुए।

बेंगलुरुः कर्नाटक सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की दो महिला अधिकारियों रोहिणी सिंधूरी और शिल्पा नाग सी टी के बीच पिछले कुछ दिनों से खुलेआम विवाद के बाद उनका मैसूर से तबादला कर दिया है।

सिंधूरी मैसूर जिले की उपायुक्त थीं, उन्हें ‘हिंदू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एनडोमेंट्स’ में आयुक्त पद पर भेजा गया है। पूर्व में भी वह इसी पद पर तैनात थीं। सिंधूरी की जगह अब बागदी गौतम को नियुक्त किया गया है जो अब तक वाणिज्य कर (प्रवर्तन) की अतिरिक्त आयुक्त थीं।

शनिवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नाग मैसूर नगर निगम आयुक्त थीं, उन्हें आरडीपीआर विभाग में निदेशक (ई-गवर्नेंस) नियुक्त किया गया है। नाग की जगह लक्ष्मीकांत रेड्डी जी को नियुक्त किया गया है जो अब तक कर्नाटक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक थे।

पिछले कुछ दिनों से दोनों महिला अधिकारियों के बीच खुलेआम विवाद चल रहा था। नाग ने एक संवाददाता सम्मेलन में सिंधूरी पर ‘‘उत्पीड़न’’ का आरोप लगाते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। हालांकि सिंधूरी ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्होंने नाग से सिर्फ कोविड-19 प्रबंधन से संबंधित जानकारी मांगी थी।

मुख्य सचिव पी रवि कुमार की शुक्रवार को मैसुरु में समीक्षा बैठक के बाद ये तबादले हुए। मुख्य सचिव ने दोनों अधिकारियों के बीच विवाद के संबंध में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अवगत कराया। 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग