लाइव न्यूज़ :

सहभागी शासन का प्रभावी उदाहरण बना हुआ है ‘माईगव’: प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: July 26, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि नागरिकों को सरकार से जुड़ने और सुशासन के लिए अपना योगदान देने का अवसर प्रदान करने का मंच ‘‘माईगव’’ सहभागी शासन का प्रभावी उदाहरण बना हुआ है और यह युवाओं को आवाज दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने यह बात ‘‘माईगव’’ मंच के सात साल पूरे होने के अवसर पर कही। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने इस मंच की शुरुआत की थी।

एक ट्वीट में ‘‘माईगव इंडिया’’ ने कहा, ‘‘हमारे सात साल के सफर को अतुलनीय बनाने के लिए माईगव के सभी साथियों को धन्यवाद। माईगव डॉट इन पर अपने बहुमूल्य सुझाव देने के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद।’’

इसके साथ मंच की ओर से एक वीडियो भी साझा किया गया, जिसमें उसकी उपलब्धियों का ब्योरा दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में इस मंच को अपने योगदान से समृद्ध् बनाने के लिए सभी स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया और कहा, ‘‘माईगव सहभागी शासन का प्रभावी उदाहरण बना हुआ है और युवा शक्ति को भी आवाज दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos