लाइव न्यूज़ :

म्यांमा ने मणिपुर के पांच उग्रवादियों को भारत प्रत्यर्पित किया: पुलिस

By भाषा | Updated: December 16, 2021 16:09 IST

Open in App

इंफाल, 16 दिसंबर म्यांमा सरकार ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पांच मणिपुरी विद्रोहियों को भारत प्रत्यर्पित किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उग्रवादियों को बुधवार को भारतीय वायु सेना की विशेष उड़ान से बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों की पहचान सलम सोमेंद्रो उर्फ ​​देवानी, टी. कलासना उर्फ ​​कोइरेंग, नोंगमैथेम नरेंद्र उर्फ ​​नोरा उर्फ ​​बेनर, ताओरेम रोहेन उर्फ ​​अंगम और लोइतोंगबाम राजकुमार उर्फ ​​अबी के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि देवानी उग्रवादी संगठन में एक स्वयंभू 'कैप्टन' है। गिरफ्तार उग्रवादियों को जांच के सिलसिले में मणिपुर पुलिस की हिरासत में रखा गया है।

पीएलए के उग्रवादियों को म्यांमा पुलिस ने पिछले साल अगस्त में उत्तर पश्चिमी म्यांमा के मोनिवा में चिंदविन नदी पुल पर गिरफ्तार किया था, जब वे इलाज के लिए जा रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि काकचिंग जिले के टोकपचिंग गांव के रहने वाले नरेंद्र ने सागाइंग में म्यांमा की एक महिला से शादी की है और दंपति की एक बेटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल