लाइव न्यूज़ :

मेरा नजरिया शुभेंदु के दृष्टिकोण से अलग, टीएमसी के असंतुष्ट मंत्री ने कहा

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:11 IST

Open in App

कोलकाता, 21 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सचिव पार्थ चटर्जी से एक हफ्ते में दूसरी बार मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल के असंतुष्ट मंत्री राजीब बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी स्थिति की तुलना पार्टी में पूर्व सहकर्मी शुभेंदु अधिकारी से नहीं की जा सकती जिन्होंने हाल ही में भाजपा का दामन थाम लिया।

वन मंत्री ने संवाददाताओं को यह नहीं बताया कि चटर्जी के आवास पर हुई बैठक में क्या बातचीत हुई।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें टीएमसी नेतृत्व से कुछ शिकायत है, बनर्जी ने कहा, “पार्टी का एक अनुशासित सिपाही होने के नाते मैं इस बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहूंगा। मैं पहले भी पार्थ दा के घर आ चुका हूं। नेतृत्व द्वारा बुलाए जाने पर मैं फिर यहां आया हूं। इस बारे में ज्यादा निहितार्थ नहीं निकाले जाने चाहिए।”

एक अन्य सवाल के जवाब में दोमजुर से विधायक ने कहा, “मेरी स्थिति की तुलना शुभेंदु अधिकारी से नहीं की जा सकती। उनका अपना व्यक्तिगत नजरिया है, मेरी अपनी व्यक्तिगत राय है। हमारे दृष्टिकोण में कोई संबंध नहीं है। हम दो अलग व्यक्ति हैं।”

अधिकारी द्वारा मंत्री के तौर पर इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद बनर्जी ने पांच दिसंबर को दावा किया था कि जो लोग नेतृत्व से “अच्छा बनाकर” रखते हैं उन्हें आगे लाया जाता है जबकि कड़ी मेहनत करने वालों को पीछे कर दिया जाता है।

बनर्जी ने “आगे की रणनीति पर चर्चा” के लिये 14 दिसंबर को टीएमसी महासचिव के साथ एक बैठक की थी।

बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा था, “आने वाले दिनों में ऐसी और बैठकें होंगी और चर्चा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो