लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में प्रश्काल के लिए भेजे गए मेरे दो अतारांकित प्रश्नों को हटाया गया: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: December 7, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि प्रश्नकाल के लिए उनकी ओर से किसानों से जुड़े मुद्दों पर भेजे गए अतारांकित प्रश्नों की सूची में दो सवालों को हटा दिया गया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कृषि-अन्याय पर मैंने संसद में सवाल किए- क्या शहीद किसानों को मुआवज़ा मिलेगा? क्या सरकार एमएसपी पर विचार कर रही है? कोविड से किसानी पर क्या असर पड़ा?’’

केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य ने दावा किया, ‘‘पहले दो सवाल वे खा गए और तीसरे का ये जवाब दिया है- ‘महामारी में किसानी सुचारु रूप से चलती रही!’’ क्या मज़ाक़ है?

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने लोकसभा में आज के प्रश्नकाल में राहुल गांधी के नाम से आतारांकित प्रश्नों की तस्वीर और प्रश्नों की एक अन्य सूची की तस्वीर जारी कर सवाल किया, ‘‘मोदी सरकार किसानों को मुआवज़ा व एमएसपी पर जबाब व चर्चा पर इतना डरती क्यों हैं? राहुल गांधीजी जी ने सवाल पूछा कि 700 किसानों को मुआवज़ा कब देंगे व एमएसपी कब देंगे?’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘देखिए मोदी सरकार व लोकसभा सचिवालय ने मनमर्ज़ी से सवाल ही काट दिया। किसानों से न्याय करना होगा, वरना मोदी सरकार झोला उठा लें।’’

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की कार्यवाही में राहुल गांधी के नाम से अतारांकित प्रश्न संख्या 1440 अंकित थी। इसमें चार प्रश्न उल्लेखित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?