लाइव न्यूज़ :

मेरे सुरक्षाकर्मी ने एसईसी के आदेशानुसार मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार किया: राज्यपाल

By भाषा | Updated: December 19, 2021 19:26 IST

Open in App

कोलकाता, 19 दिसंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि कोलकाता नगर निगम के चुनाव में मत डालने गया उनका सुरक्षाकर्मी राज्य निर्वाचन आयुक्त के आदेशानुसार मतदान केंद्र के बाहर अपनी बारी के इंतजार में रूका था।

राज्यपाल ने कहा कि मतदाताओं के मन में बिना किसी डर के शांतिपूर्ण मतदान और राज्य तंत्र के दखल की अनुपस्थिति किसी भी चुनाव प्रक्रिया के केंद्र में होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे सुरक्षाकर्मी ने शनिवार रात को जारी किये गये आदेश का पालन किया.... राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) सौरव दास ने बस दो व्यक्तियों--मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को सुविधा दी। ’’

धनखड़ ने कहा, ‘‘मैंने सौरव दास को दो बार बुलाया था और उन्हें समझाने का प्रयास किया था कि मतदान शांतिपूर्ण एवं बिना किसी भय के होना चाहिए तथा प्रशासन को इसमें किसी भी प्रकार से दखल नहीं देना चाहिए। ’’

चुनावों के दौरान हिंसा एवं धमकाए जाने के विपक्षी दलों के आरोपों पर उन्होंने कहा, ‘‘ 2018 के पंचायत चुनाव में राज्य को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी।’’

राज्यपाल ने कहा, ‘‘ चूंकि (केएमसी) चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, मैं नहीं समझता कि इसपर टिप्पणी करना उपयुक्त होगा।’’

कोलकाता नगर निगम के चुनाव में रविवार अपराह्न तीन बजे तक 52.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह