लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के घृणित मंसूबों को ध्वस्त कर रहे जवानों को मेरा सलाम : राहुल

By भाषा | Updated: November 13, 2020 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने को लेकर शुक्रवार को कहा कि त्यौहारों के समय भी अपने परिवार से दूर देश की सुरक्षा में डटे और पाकिस्तान के घृणित मंसूबों को ध्वस्त कर रहे भारतीय जवानों को वह सलाम करते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान जब भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है, तो उसका डर व कमज़ोरी और भी स्पष्ट हो जाते हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘त्यौहार पर भी अपने परिवारों से दूर, भारतीय सेना के जवान हमारे देश की सुरक्षा में डटे हैं और पाकिस्तान के घृणित मंसूबों को ध्वस्त कर रहे हैं। सेना के हर जवान को मेरा सलाम।’’

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर के बीच कई स्थानों पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया जिससे चार सुरक्षाकर्मियों सहित दस लोगों की मौत हो गयी। भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की।

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की। उन्होंने कहा कि भारतीय जव़ानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और सीमा पार पाकिस्तानी सेना के आधारभूत ढांचे को खासा नुकसान पहुंचाया ।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोटकों के कई भंडारों के साथ ही आतंकवादियों के कई ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है।

पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन सैन्यकर्मी और एक बीएसएफ उप-निरीक्षक के साथ ही छह नागरिकों की मौत हो गयी। इसके अलावा चार सुरक्षा कर्मी और आठ नागरिक घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह