लाइव न्यूज़ :

मुंबई की महापौर के बारे में की गईं मेरी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया: शेलार

By भाषा | Updated: December 9, 2021 17:40 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर के बारे में की गईं उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि शेलार की टिप्पणी का गलत अर्थ निकाला गया और कोई भी भाजपा नेता किसी भी महिला के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता।

शिवेसना नेता पेडनेकर ने दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में शेलार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद शेलार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (4) (द्विअर्थी टिप्पणी करना) और 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द या भाव-भंगिमा का इस्तेमाल करना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

शेलार ने हाल में वर्ली इलाके में सिलेंडर फटने के मामले में शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की आलोचना करते हुए कथित तौर पर यह टिप्पणी की थी। घटना में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी।

शेलार ने यहां पत्रकारों से कहा, ''मेरे खिलाफ दर्ज की गई पुलिस शिकायत कुछ दिन पहले दिए गए एक प्रेस बयान पर आधारित है। संवाददाता सम्मेलन का पूरा वीडियो सबके सामने है। मेरे शब्दों को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया ताकि मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।''

भाजपा नेता ने कहा कि दोनों के राजनीतिक दल अलग-अलग होने के बावजूद महापौर पेडनेकर के साथ उनके संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे हैं।

इस बीच, नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा कि शेलार की टिप्पणियों का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा, ''कोई भी भाजपा नेता और विशेष रूप से आशीष शेलार महापौर सहित किसी भी महिला के खिलाफ अभद्र या गलत शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे