लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पीड़ित परिवारों की लड़कियों की शादी का खर्च उठाएगा मेरा संगठन : परवेश वर्मा

By भाषा | Updated: June 13, 2021 00:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून भारतीय जनता पार्टी सांसद परवेश वर्मा ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के कारण दिल्ली के जिन परिवारों के जीविका कमाने वाले सदस्यों की जान गई है, उस परिवार की लड़कियों की शादी के खर्च की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वाभिमान नामक उनका संगठन उठाएगा।

राष्ट्रीय स्वाभिमान एक गैर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना परवेश वर्मा के पिता एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा ने की थी। भाजपा नेता ने कहा कि संगठन यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेगा कि लड़कियों की शादी तय समय पर हो।

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘प्रत्येक पिता का सपना होता है कि वह अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करे, लेकिन यदि कोविड के कारण उसकी मौत हो जाती है तो वह परिवार काफी तनाव में आ जाता है। लेकिन ऐसे परिवारों को अब चिंता करने की जरुरत नहीं है। मेरा संगठन ऐसे परिवार की लड़कियों की शादी के खर्च की जिम्मेदारी उठाएगा जिनके परिवार में कोविड-19 के कारण जीविका कमाने वाला कोई सदस्य नहीं बचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos