लाइव न्यूज़ :

कोरोना वैक्सीन लगवाने पर अब सरकार की ओर से मिलेगा 5 हजार रुपये का इनाम! बस इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 21, 2021 15:40 IST

कोरोना की अब वैक्सीन लेने पर सरकार आपको इनाम देगी। टीकाकरण की फोटो को एक दमदार टैगलाइन के साथ शेयर करने पर आपको 5 हजार रुपए तक का कैश प्राइज मिल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअब वैक्सीनेशन वाली फोटो शेयर करने पर सरकार देगी इनामदमदार टैगलाइन के साथ MyGov.in के साथ शेयर करें अपनी या अपने परिवार की फोटोमहीने में 10 चुनिंगा प्रतिभागी को मिलेगा 5000 रुपए का इनाम

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लाखों लोगों की जान चुकी है और देश के वैज्ञानिकों के अनुसार अक्टूबर तक कोरोना की तीसरी लहर का भी संकट है। ऐसे में देश की एक बड़ी आबादी को बचाने का एकमात्र तरीका टीकाकरण है।

जानकारों के अनुसार वैक्सीनेशन की मदद से ही लोगों को बचाया जा सकता है औऱ संक्रमण की रफ्तार को भी कम किया जा सकता है । ऐसे में दुनिया की अलग-अलग देश अपने नागरिकों को तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन ड्राइव में हिस्सा ले । अमेरिका में भी वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को पैसे, खाने-पीने की चीजें प्रोत्साहन के रूप में दिए जा रहे हैं। ऐसा ही कदम अब भारत सरकार ने भी उठाया है । बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप हजारों रुपये पा सकते हैं ।

आपको बता दें कि इस समय देश में 18 से ज्यादा उम्र वाले सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा रही है ऐसे में सरकार अब आपको घर बैठे ₹5000 जीतने का मौका दे रही है सरकार की ओर से जो भी व्यक्ति वैक्सीन लगवाने का फोटो एक अच्छी टैगलाइन के साथ शेयर करेगा उसे सरकार की ओर से ₹5000 का क्या प्राइस मिलेगा ।

 My Gov india ने किया ट्वीट

 My Gov india  के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है । इसमें कहा गया अगर आप ने हाल ही में वैक्सीन लगवाई है तो आप लाखों लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर सकते हैं । इसके लिए आप एक दिलचस्प टैगलाइन के साथ अपनी टीकाकरण वाली फोटो शेयर कर सकते हैं और 5000 रुपए तक का कैश प्राइज जीत सकते हैं । My Gov india  ने ट्विटर पर इसका लिंक शेयर किया है, जहां आप अपनी फोटो शेयर कर सकते हैं । फोटो शेयर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें ।

कोरोना टीका लगाने के लिए इन लोगों को मिलेगा इनाम

हर महीने 10 चुनिंदा टैगलाइन को सरकार की तरफ से 5000 रुपए दिए जाएंगे । यदि आप या आपके परिवार के किसी सदस्य ने वैक्सीन लगवाई है, तो टीकाकरण के महत्व पर एक अच्छी टैगलाइन के साथ वैक्सीनेशन की तस्वीरें शेयर कर आप भी लोगों को प्रेरित कर सकते हैं  ।

इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आपको myGov.in पोर्टल पर जाना होगा ।  यहां लॉग इन टू पार्टिसिपेट ऐप पर लिंक करना होगा और इसमें रजिस्ट्रेशन डिटेल्स फील करनी होगी।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनट्विटरकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं