लाइव न्यूज़ :

यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, उनकी सरकार सभी के लिए कर रही काम 

By भाषा | Updated: June 18, 2018 05:15 IST

आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए नयी प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करना होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जूनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीति आयोग की बैठक में रविवार को अपनी सरकार के 15 महीने कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट देते हुए कहा कि प्रशासन सबके विकास के लिए काम कर रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। 

आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए नयी प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करना होगा। नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने कई पहल शुरू की है जिसमें गरीबों, पिछड़ों, किसानों और महिलाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। 

उन्होंने सड़कों और हवाई अड्डों सहित ढांचागत सुधार के लिए सरकार के कामकाज के आंकड़े पेश किए। आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्रियों को अगले वर्ष इलाहाबाद में आयोजित होने वाले कुंभ मेला में हिस्सा लेने का निमंत्रण भी दिया। 

उन्होंने बैठक में कहा, 'विकास सभी के लिए है... सभी वर्गों के लिए है... हम 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं।' बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार ने 4751 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के पांच जिलों में जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए योजना तैयार की है। 

ठाकुर ने केंद्र से अपील की कि किसी बाहरी एजेंसी के माध्यम से इसमें वित्तीय मदद मुहैया कराए। ठाकुर ने केंद्र से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वर्ष 2015-16 और 2016-17 के लिए 343.12 करोड़ रुपये की लंबित केंद्रीय सहायता को जारी करे। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशनीति आयोगहिमाचल प्रदेशजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया