लाइव न्यूज़ :

मेरा ध्यान केवल कोविड-19 को नियंत्रित करने पर ध्यान केन्द्रित है: येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: May 27, 2021 13:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 मार्च कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर ही उन्हें पद से हटाने के प्रयास किए जाने की अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि उनका ध्यान केवल वैश्विक महामारी कोविड-19 को नियंत्रित करने पर केन्द्रित है और लोगों के हितों की रक्षा करना अभी उनकी प्राथमिकता है।

उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का प्रयास करने वालों पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली गए थे वे जवाब लेकर वापस लौट आए हैं।

उन्होंन कहा कि कोविड-19 स्थिति से निपटना सभी मंत्रियों तथा विधायकों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ मैं केवल कोविड-19 को नियंत्रित करने पर ध्यान केन्द्रित कर रहा हूं और लोगों के हितों की रक्षा करना मेरी प्राथमिकता है।’’

उन्होंने कहा कि जो कुछ विधायक दिल्ली गए थे उन्हें उच्च कमान ने उचित जवाब देकर वापस भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि जब लोग तनाव में हैं और कोविड-19 की वजह से होने वाली मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं, तो विधायकों, मंत्रियों तथा सभी की प्राथमिकता इसे नियंत्रित करना होनी चाहिए।

राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर के कहर के बीच बुधवार को ऐसी अटकलें आने लगी थी कि सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कुछ मंत्रियों और विधायकों ने पहली बार इस तरह के कदमों को खुले तौर पर स्वीकार किया, ताकि कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता को हटाने को लेकर दबाव बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कई विधायकों ने इस तरह के बदलाव की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 78 वर्षीय दिग्गज नेता अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और दो साल बाद अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व भी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos