लाइव न्यूज़ :

भाजपा के सिपाही के रूप में मेरी लड़ाई जारी रहेगी: मुकुल

By भाषा | Updated: May 8, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई भाजपा उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने शनिवार को पार्टी छोड़ने संबंधी अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि राज्य में लोकतंत्र बहाल करने के लिए संगठन के एक सच्चे सिपाही के रूप में वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे करीबी नेताओं में शुमार रहे रॉय ने 2017 में तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर भाजपा छोड़ने संबंधी अटकलों को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने राज्य में लोकतंत्र बहाल करने के लिए भाजपा के एक सिपाही के रूप में मेरी लड़ाई जारी रहेगी। मैं सभी से आग्रह करूंगा कि वे सभी प्रकार की अटकलों को विराम दें। मैं अपने राजनीतिक राह के लिए संकल्पित हूं।’’

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में रॉय ने कृष्णानगर उत्तर से जीत दर्ज की थी।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रॉय के इस बयान की सराहना की और कहा कि यह भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए एक उदाहरण है और सभी का मार्गदर्शन भी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच