लाइव न्यूज़ :

मेरे पिता की हालत ‘बेहद नाजुक’ बनी हुई है: विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ

By भाषा | Updated: November 30, 2021 10:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने मंगलवार को कहा कि उनके पिता की हालत ‘‘बेहद नाजुक’’ बनी हुई है।

दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके और हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे 67 वर्षीय विनोद दुआ को चिकित्सकों की सलाह के बाद कल रात को अपोलो अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया था।

अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘.... उन्हें कल रात को अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया जहां उनकी बेहतर देखभाल हो सकेगी। उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। वह आजीवन एक योद्धा रहे हैं। अडिग और अथक। ’’

दुआ को इस साल की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुआ की पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ का कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जून में निधन हो गया था। वह रेडियोलॉजिस्ट थीं।

मल्लिका दुआ ने पोस्ट में लिखा, ‘‘मां उनके लिए उम्मीद नहीं छोड़तीं और उन्हें उम्मीद छोड़ता नहीं देख सकती थीं। उनके (दुआ के) लिए जो अच्छा होगा, वही करने के बारे में वह (चिन्ना दुआ) हमारा मार्गदर्शन करेंगी। मैं और मेरी बहन ठीक हैं, एक मजबूत शख्स ने हमारा पालन पोषण किया है।’’

उन्होंने कहा कि चिकित्सक सुबह दौरे पर आएंगे और उनसे बात करने के बाद वह पिता की सेहत के बारे में नयी जानकारी देती रहेंगी। मल्लिका ने सोमवार को बताया था कि उनके पिता विनोद दुआ इस समय सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं और उनकी हालत ‘‘अत्यंत गंभीर’’ है।

जैसे ही उनके बीमार होने की खबर फैली, उसके बाद उनके निधन की अफवाहें फैल गईं और कुछ लोगों ने शोक संदेश भी पोस्ट किए। उनकी बेटी ने लोगों से अफवाह न फैलाने का अनुरोध किया।

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। पत्रकार की हालत तभी से खराब है और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। विनोद दुआ की एक और बेटी बकुल दुआ हैं, जो मनोवैज्ञानिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह