लाइव न्यूज़ :

मेरे पिता की हालत ‘बेहद नाजुक’ बनी हुई है : विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने मंगलवार को कहा कि उनके पिता की हालत ‘‘बेहद नाजुक’’ बनी हुई है।

दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके और हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे 67 वर्षीय विनोद दुआ को चिकित्सकों की सलाह के बाद अपोलो अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया था।

अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘...उन्हें कल रात अपोलो अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई में भर्ती करवाया गया जहां उनकी बेहतर देखभाल हो सकेगी। उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। वह आजीवन एक योद्धा रहे हैं। अडिग और निर्भीक।’’

अस्पताल ने विनोद दुआ की स्थिति पर मंगलवार को एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया, ‘‘विनोद दुआ का नयी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में इलाज जारी है। दुआ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है।’’

विनोद दुआ को इस साल की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुआ की पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ का कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जून में निधन हो गया था। वह रेडियोलॉजिस्ट थीं।

मल्लिका दुआ ने पोस्ट में लिखा, ‘‘मां उनके लिए उम्मीद नहीं छोड़तीं और उन्हें उम्मीद छोड़ता नहीं देख सकती थीं। उनके (दुआ के) लिए जो अच्छा होगा, वही करने के बारे में वह (चिन्ना दुआ) हमारा मार्गदर्शन करेंगी। मैं और मेरी बहन ठीक हैं, हमारा पालन पोषण बहुत मजबूत हाथों ने किया है।’’ मल्लिका ने पोस्ट में कहा कि चिकित्सकों से बात कर वह पिता की सेहत के बारे में नयी जानकारी देती रहेंगी।

मल्लिका ने सोमवार को बताया था कि उनके पिता विनोद दुआ इस समय एक अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं और उनकी हालत ‘‘अत्यंत गंभीर’’ है। जैसे ही विनोद दुआ के बीमार होने की खबर फैली, उसके बाद उनके निधन की अफवाहें फैल गईं और कुछ लोगों ने शोक संदेश भी पोस्ट किए। मल्लिका ने लोगों से अफवाह नहीं फैलाने का अनुरोध किया।

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। पत्रकार की हालत तभी से खराब है और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। विनोद दुआ की एक और बेटी बकुल दुआ हैं, जो मनोवैज्ञानिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच