लाइव न्यूज़ :

मेरे परिवार को झूठे आरोपों के विनाशकारी नतीजों का सामना करना पड़ा : तेजपाल ने बरी होने के बाद कहा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 14:06 IST

Open in App

पणजी, 21 मई गोवा की एक अदालत द्वारा 2013 के मामले में बलात्कार के आरोपों से शुक्रवार को बरी किए जाने के बाद पत्रकार तरुण तेजपाल ने कहा कि पिछले साढ़े सात साल उनके परिवार के लिए “घाव” देने वाले रहे हैं क्योंकि उन्हें उनपर लगाए गए “झूठे आरोपों के कारण विनाशकारी नतीजों का सामना करना पड़ा।”

तहलका पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक ने अदालत को मामले में “कठोर एवं निष्पक्ष मुकदमा चलाने के लिए” भी धन्यवाद दिया।

सत्र अदालत ने तेजपाल पर उनकी साथी महिला का राज्य के पांच सितारा होटल में यौन उत्पीड़न करने के आरोप से बरी कर दिया।

फैसला सुनाए जाने के दौरान अदालत में मौजूद रहे तेजपाल ने बाद में एक बयान जारी किया जिसे पणजी के पास मापुसा नगर में अदालत भवन के बाहर उनकी बेटी तारा ने मीडिया के सामने पढ़ा।

बयान में उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साढ़े सात साल मेरे परिवार के लिए बहुत दर्दनाक रहे क्योंकि हमें इन झूठे आरोपों का हमारे निजी, पेशेवर एवं सार्वजनिक जीवन के हर पहलु पर विनाशकारी परिणाम झेलने पड़े।”

तेजपाल ने कहा, “हमें बहुत कष्ट सहने पड़े लेकिन इसके बावजूद हमने सैकड़ों अदालती कार्यवाहियों के जरिए गोवा पुलिस और कानूनी तंत्र के साथ पूरा सहयोग किया।”

उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार ने नियत प्रक्रिया के हर आदेश का पूरा पालन किया और संविधान सम्मत सिद्धांतों से बंधे रहे।

उन्होंने कहा, “हमने इस तरह के मामले में अपेक्षित शालीनता के हर मानदंड को बनाए रखने का भी प्रयास किया।”

अदालत में तेजपाल का बचाव करने वाले उनके वकील राजीव गोमेज की पिछले हफ्ते कोविड-19 से मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल