लाइव न्यूज़ :

मेरी बेटी की हत्या की गई, लेकिन वहह मेरी छात्राओं में जीवित है: न्याय का इंतजार कर रहे पिता ने कहा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 23:47 IST

Open in App

पटना, 10 नवंबर एक युवा मरीन इंजीनियर करीब एक दशक पहले इस लक्ष्य के साथ मुंबई से अपने प्रदेश बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी बाजार में आया था कि वह क्षेत्र की लड़कियों के कौशल विकास में योगदान देगा और कुछ महीने पहले हुई अपनी बेटी की हत्या के बावजूद उसने हौसला नहीं हारा है।

मुंबई में एक आशाजनक करियर छोड़कर बिहार लौटे वैशाली जिले के कर्णौती गांव निवासी उमाशंकर ठाकुर (45) को अपनी किशोर बेटी की हत्या के आघात से जूझते हुए खुद को संभालने और अपने संस्थान को चलाने के लिए मजबूत संकल्प और दृढ़ विश्वास की शक्ति की आवश्यकता है।

तीन बच्चों के पिता उमाशंकर ने अपनी बेटी की हत्या की वारदात को याद करते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि कल ही की बात है, जब मेरी बेटी मुझसे मिलने साइकिल पर मेरे संस्थान के लिए निकली थी जो कि घर से 14 किलोमीटर दूर है। वह वहां नहीं आई, लेकिन उसकी जघन्य तरीके से हत्या की खबर आई।’’

इसी वर्ष 14 सितंबर को हमलावरों ने उमाशंकर की बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उमाशंकर के संस्थान का नाम ‘डॉटर्स डेवलपमेंट ग्रुप’ है जहां 300 रुपये के मामूली मासिक शुल्क पर प्रतिदिन छह घंटे की कोचिंग प्रदान की जाती है और उनके संस्थान से कोचिंग प्राप्त करने वाली कई छात्राएं पूर्व में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और नीट में प्रवेश पाने में सफल रही हैं।

उमाशंकर बताते हैं, ‘‘मुझे पता है कि मेरी बेटी अब नहीं है, लेकिन मुझे यह भी लगता है कि वह इन लड़कियों के रूप में जीवित है, जिनमें से कई उसकी उम्र की हैं। मुझे उनके लिए काम करना जारी रखना है।

शोक संतप्त पिता को इस बात का संतोष है कि कथित अपराधियों को उनकी बेटी की हत्या के तुरंत बाद पकड़ लिया गया था, पर उन्हें सजा मिलने में हो रही देरी के कारण वह न्याय मिलने को लेकर शंकित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं राज्य सरकार और अन्य संबंधित अधिकारियों से इस मामले में त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध करता हूं । मेरी बेटी को इंसाफ मिलेगा।’’

उमाशंकर की पुत्री की हत्या की स्थानीय लोगों ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की थी। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी शोक संतप्त परिवार से मुलाकात थी।

वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार को भरोसा है कि घटना के 10 दिनों के भीतर गिरफ्तार किए गए आरोपियों को त्वरित सजा मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस