लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एमवीए के मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर संप्रग के तहत आजमाना चाहिए : राउत

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:09 IST

Open in App

मुंबई, दो अप्रैल शिवसेना के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का प्रयोग संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के तहत राष्ट्रीय स्तर पर भी आजमाना चाहिए। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तीन अलग-अलग विचारधारा वाले दल एकसाथ आए थे।

राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र ने पिछले डेढ़ साल से अलग-अलग विचाराधारा वाले तीन दलों की आदर्श सरकार को चलाकर देश में गैर भाजपा दलों के लिए नया मार्ग प्रशस्त किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संप्रग द्वारा यह प्रयोग राष्ट्रीय स्तर पर भी आजमाना चाहिए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में 27 विपक्षी नेताओं को लिखे अपने पत्र में इसका उल्लेख किया था।’’

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि सभी विपक्षी दलों को साथ मिलकर चर्चा करनी चाहिए और नया राजनीतिक मार्ग तैयार करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘1975 के बाद जयप्रकाश नारायण सभी विपक्षी दलों को एक साथ लेकर आए थे। दुर्भाग्य से आज ऐसा कोई नेता नहीं है।’’

महाराष्ट्र में वर्ष 2019 में विधानसभा चुनावों के बाद शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए साथ मिलकर सरकार का गठन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है