लाइव न्यूज़ :

एमवीए के नेताओं ने बलात्कार की घटना पर जताया दुख, मामले के ‘राजनीतिकरण’ की निंदा की

By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:00 IST

Open in App

मुंबई, 11 सितंबर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के नेताओं ने मुंबई के उपनगरीय इलाके साकीनाका में बलात्कार और हमले की शिकार बनी 34 वर्षीय महिला की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि अपराधी को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने घटना का ‘राजनीतिकरण’ करने के प्रयासों की भी निंदा की। यह घटना शुक्रवार तड़के हुई थी। महिला की शनिवार सुबह एक अस्पताल में मौत हो गई। मामले में 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार ने पीड़िता के परिजनों को परामर्श और वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता ने यह भी आशा व्यक्त की कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में शीघ्र न्याय प्रदान करने के लिए प्रस्तावित ‘शक्ति कानून’ को राज्य विधानमंडल द्वारा जल्द ही पारित किया जाएगा।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक ने घटना पर दुख जताया और कहा कि मामले में आरोपपत्र जल्द से जल्द दाखिल किया जाएगा।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि जिस तरह से विपक्ष एमवीए सरकार को निशाना बनाने के लिए घटना का राजनीतिकरण कर रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। राउत ने कहा, ‘‘हर कोई यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि राज्य में महिलाओं के यौन उत्पीड़न की कई घटनाएं हुई हैं और अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे