लाइव न्यूज़ :

एमवीए शरद पवार के दिशानिर्देश में चल रहा है और चलता रहेगा : प्रफुल्ल पटेल

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:45 IST

Open in App

नागपुर, 16 जुलाई राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन शरद पवार के दिशानिर्देश में चल रहा है और चलता रहेगा तथा महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले के बयान पर रोज-रोज प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार एमवीए के निर्माता हैं जिसमें राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उनसे निर्देशित होते हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में एमपीसीसी प्रमुख पटोले ने पिछले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए परोक्ष रूप से राकांपा पर प्रहार किया था और कहा कि 2014 में उनकी पार्टी से छल हुआ और इसे ध्यान में रखते हुए 2024 के आम चुनावों की तैयारी हो रही है।

पटोले के बयान का जिक्र करते हुए पटेल ने कहा, ‘‘राज्य सरकार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में चल रही है। एमवीए का मार्गदर्शन शरद पवार कर रहे हैं और करते रहेंगे। इसलिए मुझे उपयुक्त नहीं लगता कि दूसरे लोग रोज यहां-वहां क्या कह रहे हैं।’’

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों के बारे में पटेल ने कहा, ‘‘महंगाई और ईंधन के मूल्यों में बढ़ोतरी को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके अलावा किसानों के मुद्दे उठाए जाएंगे और इन मामलों में केंद्र के रूख पर सबकी निगाहें होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो