लाइव न्यूज़ :

एमवीए सरकार तब तक नहीं सुनती जब तक उस पर दबाव नहीं डाला जाता: पाटिल

By भाषा | Updated: October 13, 2021 18:53 IST

Open in App

नागपुर, 13 अक्टूबर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चद्रकांत पाटिल ने बुधवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार पर जब तक दबाव नहीं डाला जाता तब तक वह किसी की बात नहीं सुनती। पाटिल ने लंबे समय बाद राज्य में मंदिर पुनः खोलने के निर्णय का हवाला देते हुए यह कहा।

भारतीय जनता पार्टी के एक आयोजन को संबोधित करते हुए पाटिल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से गांवों में जाकर ओबीसी कोटा के बारे में जागरूकता पैदा करने को कहा। भाजपा के ‘ओबीसी जागर अभियान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “एमवीए सरकार ओबीसी समुदाय के लोगों को राजनीतिक आरक्षण देना नहीं चाहती। अगर ओबीसी के लिए राजनीतिक आरक्षण जारी रखना है तो हम सबको गांव में जाकर लोगों के बीच आरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करनी होगी।”

उन्होंने कहा, “यह सरकार तब तक नहीं सुनती जब तक उस पर दबाव नहीं बनता। क्या उन्होंने मंदिर खुद खोले थे? महाराष्ट्र में मंदिरों को पुनः खोलने के लिए हमें विरोध प्रदर्शन करना पड़ा था।”

महाराष्ट्र में कोविड-19 के कारण लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद सात अक्टूबर से मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को खोला गया था। पाटिल ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों से संपर्क कर उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से तालुका स्तर पर लोगों के पास प्रश्नावली के साथ जाने का आग्रह किया।

पाटिल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों से पूछना चाहिए कि ओबीसी कोटा की शुरुआत किसने की और जब इसका क्रियान्वयन किया गया तो सत्ता में कौन था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे