लाइव न्यूज़ :

जिला परिषद चुनाव टालने के अनुरोध को लेकर एमवीए सरकार उच्चतम न्यायालय का रुख करे: भाजपा

By भाषा | Updated: June 25, 2021 15:44 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को मांग की कि महा विकास आघाड़ी सरकार उच्चतम न्यायालय का तत्काल रूख कर पांच जिलों में जिला परिषद उपचुनाव स्थगित करने का अनुरोध करे।

राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदन को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपने के बाद यह मांग की। भाजपा नेता ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने मदन से मुलाकात कर अनुसूचित जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को स्थगित करने का अनुरोध किया। कोविड ​​-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका है। उन्होंने हमारी मांग को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे क्योंकि राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को ऐसा करने का निर्देश दिया गया है, और उन्होंने कहा कि चुनाव उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार होंगे।’’

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने पांच जिला परिषदों और 33 पंचायत समितियों की सीटों के लिए उपचुनाव कराने का फैसला किया है, जिन्हें 19 जुलाई को स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण को रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद रिक्त और सामान्य श्रेणी में परिवर्तित कर दिया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी स्थिति में हम मांग करते हैं कि एमवीए सरकार तुरंत उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करे और चुनाव स्थगित कर दे। कोविड-19 के अधिक संक्रामक डेल्टा-प्लस स्वरूप के कारण तीसरी लहर का डर है। यदि चुनाव होते हैं, तो यह ओबीसी को उनके प्रतिनिधित्व से वंचित कर देगा, क्योंकि उनके लिए कोई कोटा नहीं है।’’

भाजपा-शिवसेना सरकार ने 2019 में स्थानीय निकायों में ओबीसी को राजनीतिक आरक्षण दिया था, लेकिन इस साल मार्च में उच्चतम न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया था। बावनकुले ने आरोप लगाया कि एमवीए सरकार की निष्क्रियता के कारण ही इस मामले में हार हुई।

एसईसी ने धुले, नंदुरबार, वाशिम, अकोला और नागपुर जिलों में उपचुनावों की घोषणा की है और जिला परिषद की 85 सीटें और 144 पंचायत समिति सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल