लाइव न्यूज़ :

एमवीए सरकार को अहसास हो गया है वह बिजली बिल माफ नहीं कर सकती: फडणवीस

By भाषा | Updated: November 20, 2020 16:46 IST

Open in App

नागपुर, 20 नवम्बर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्य की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उसे अहसास हो गया है कि वह बिजली के बिल माफ करने के वादे को पूरा नहीं कर सकती।

फडणवीस का यह बयान कुछ दिन पहले राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत द्वारा यह कहने के बाद आया है कि सरकार उपभोक्ताओं को मिलने वाले बढ़े हुए बिजली बिलों में कोई राहत नहीं दे पाएगी और उन्हें बिलों का पूरा भुगतान करना होगा।

इस महीने की शुरुआत में राउत ने बढ़े हुए बिजली बिलों के मुद्दे का सामना कर रहे उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत का संकेत देते हुए कहा था कि दिवाली का उपहार आने वाला है।

फडणवीस ने नागपुर में पत्रकारों से कहा, ‘‘पहले उन्होंने कहा था कि बिजली के बिल माफ किए जाएंगे लेकिन अब उन्हें एहसास हुआ कि यह संभव नहीं है।’’

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सभी तीन सरकारी बिजली कंपनियों ने उनके नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार के दौरान शानदार तरीके से प्रदर्शन किया, जब चंद्रशेखर बावनकुले ऊर्जा मंत्री थे।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘हमने बहुत सस्ती दर पर बिजली खरीदी ... हमने अपने शासन के दौरान गरीबों और किसानों को रियायत दी। अगर आपमें (सरकार) हिम्मत है, तो आप भी करें।’’

राउत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राज्य की बिजली कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है और यह पिछली भाजपा सरकार के कारण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल