लाइव न्यूज़ :

एमवीए सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट, जनविरोधी और बेकार सरकार: भाजपा

By भाषा | Updated: November 28, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के दो साल पूरे होने पर रविवार को इस पर निशाना साधा और इसे राज्य की सबसे भ्रष्ट, अवसरवादी, जनविरोधी तथा बेकार सरकार बताया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना नेताओं के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों की सूची दी। उन्होंने एमवीए सरकार पर दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान राज्य में राजनीति के अपराधीकरण का आरोप लगाया।

जावड़ेकर ने कहा, ''इस सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के बारे में प्रशंसा करने लायक कुछ भी नहीं है। यह महाराष्ट्र में अब तक की सबसे भ्रष्ट, अवसरवादी, जनविरोधी और बेकार सरकार रही है।''

ठाकरे पर निशाना साधते हुए जावड़ेकर ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने 2019 के विधानसभा चुनावों में शिवसेना-भाजपा गठबंधन को अपना जनादेश दिया था, लेकिन शिवसेना प्रमुख ने प्रतिद्वंद्वी राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया, ताकि वह राज्य में "सबसे ज्यादा भ्रष्ट" सरकार के मुख्यमंत्री बन सकें।

इससे अलग मुख्यमंत्री ठाकरे ने मुंबई में कहा कि उनकी सरकार के दो साल के कार्यकाल का अधिकांश हिस्सा कोविड-19 प्रबंधन में चला गया और महा विकास आघाड़ी (एमवीए) संकट को अवसर में बदलने में सफल रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह