लाइव न्यूज़ :

एमवीए सरकार महामारी के नाम पर बजट सत्र छोटा करने की कोशिश कर रही है : फडणवीस

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:04 IST

Open in App

मुंबई, 25 फरवरी भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र सरकार पर कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बहाने विधानसभा के आगामी बजट सत्र को छोटा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

राज्य विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक के बाद उन्होंने यह बात कही।

इस मुद्दे पर भाजपा ने बैठक से बहिर्गमन किया था।

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार कोविड-19 के बढ़ते मामलों को बजट सत्र में कटौती के लिये इस्तेमाल कर रही है। भाजपा ऐसे कदम का विरोध करती है इसलिये हम बैठक से बहिर्गमन कर गए।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि किसी भी मुद्दे पर उससे सवाल पूछे जाएं।

फडणवीस ने आरोप लगाया, “प्रदेश सरकार में व्यापक भ्रष्टाचार है लेकिन वह कोई जांच नहीं चाहती।”

उन्होंने कहा कि विधानसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव भी बैठक के एजेंडे में नहीं था।

बजट सत्र मुंबई में एक मार्च से शुरू होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर