एमवीए सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही: दानवे

By भाषा | Updated: November 29, 2020 19:30 IST2020-11-29T19:30:21+5:302020-11-29T19:30:21+5:30

MVA government accuses central government of hiding its failures: Danve | एमवीए सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही: दानवे

एमवीए सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही: दानवे

औरंगाबाद, 29 नवंबर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि उद्धव ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार सभी मोर्चों पर विफल है और अपनी विफलता को छुपाने के लिए वह केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए शुरू किए गए सभी योजनाओं को रोक दिया।

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की एमवीए सरकार ने शनिवार को कार्यालय में एक साल पूरा कर लिया है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ राज्य सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। महाराष्ट्र में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान, मतदाताओं ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को जनमत दिया था लेकिन यह सरकार सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी की वजह से सत्ता में आई।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ मैं उस समय भाजपा का राज्य इकाई का प्रमुख था। पार्टी ने शिवसेना से मुख्यमंत्री पद साझा करने के संबंध में कोई वादा नहीं किया था।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ हालांकि शिवसेना ने उस वादे को पूरा करने की मांग की, जो कभी किया ही नहीं गया था। यह राज्य में किसानों को मदद करने का अपना वादा भूल चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य सरकार ने बारिश प्रभावित किसानों की मदद के लिए 10,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। लेकिन इनमें से आधे पैकेज की राशि सड़क, पुल और इमारतों और अन्य ढांचों पर खर्च की जाएगी और किसानों को सिर्फ आधी राशि ही मिलेगी।’’

दानवे ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार महिलाओं की रक्षा करने में विफल रही है।

उन्होंने राज्य में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर भी राज्य सरकार की निंदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार सही समय पर अपना प्रतिनिधि अदालत में नहीं भेज सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MVA government accuses central government of hiding its failures: Danve

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे