लाइव न्यूज़ :

एमवीए प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराने की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:30 IST

Open in App

मुंबई, 26 दिसंबर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर पत्र सौंपा जिसमें विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव विधानमंडल के मौजूदा शीतकालीन सत्र में कराने की अनुमति मांगी गई है।

राजभवन जाकर रविवार शाम को राज्यपाल से मिलने वाले नेताओं में राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना), राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट (कांग्रेस), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल (राष्ट्रवादी कांग्रेस पाटी) शामिल थे।

महाराष्ट्र विधानमंडल के चालू शीतकालीन सत्र में ही विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होने की संभावना है। कार्यक्रम के मुताबिक शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर को संपन्न होगा जबकि इसकी शुरुआत 22 दिसंबर को हुई थी।

राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता थोराट ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा लिखा पत्र राज्यपाल को सौंपा जिसमें विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव के कार्यक्रम की मंजूरी देने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘राज्यपाल ने मतपत्र के बजाय ध्वनि मत से चुनाव कराने के लिए विधानमंडल के संशोधित नियमों की विस्तृत जानकारी मांगी है।उन्होंने कहा कि वह कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे और अधिक जानकारी प्राप्त करेंगे और अपने फैसले से कल अवगत कराएंगे।’’

शिंदे ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया में बदलाव नियमों के तहत किया गया है और उन्हें भरोसा है कि राज्यपाल जल्द इसकी मंजूरी दे देंगे।

उल्लेखनीय है कि नाना पटोले द्वारा इस्तीफा देने से विधानसभा अध्यक्ष का पद इस साल फरवरी से ही खाली है। पटोले ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के लिए विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस पद के लिए कांग्रेस विधायक संग्राम थोप्टे को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

थोराट और शिंदे ने कहा कि राज्यपाल ने न तो विधानसभा से 12 भाजपा विधायकों के निलंबन पर चर्चा की और न ही राज्यपाल कोटे से विधान परिषद के 12 सदस्यों के लंबित नामांकन पर कोई बात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos