लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हुई पवार-मोदी की बैठक की जानकारी एमवीए सहयोगियों को थी:राकांपा

By भाषा | Updated: July 17, 2021 19:16 IST

Open in App

मुंबई, 17 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शनिवार को कहा कि नयी दिल्ली में दिन के दौरान पार्टी प्रमुख शरद पवार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई मुलाकात पहले से तय थी और महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के सहयोगियों को इसकी जानकारी थी। पार्टी ने कहा कि बैठक के दौरान बैंकिंग नियामक कानून में होने वाले संशोधन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एवं राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हाल में पवार ने मुबंई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एच के पाटिल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ हुई मुलाकात के दौरान इस पूर्व निर्धारित बैठक के बारे में उन्हें अवगत कराया था।

उन्होंने कहा, '' मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी इस बैठक के बारे में अवगत कराया गया था।''

महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन वाली महा विकास आघाड़ी सरकार है।

मलिक ने कहा, '' बैंकिंग नियामक कानून में संशोधन से सहकारी क्षेत्र के बैंकों को नुकसान पहुंचेगा क्योंकि आरबीआई को अधिक शक्तियां दी गईं जबकि सहकारी बैंक की शक्तियों पर प्रतिबंध लगाए गए। सहकारिता राज्य का विषय है। पवार सभी पक्षकारों से इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा, '' पवार ने प्रधानमंत्री से फोन पर बात की थी और यह फैसला किया गया था कि जब भी वह दिल्ली में होंगे, मुलाकात होगी।''

राकांपा नेता ने कहा कि पवार ने प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक के दौरान कोविड-19 से निपटने और टीकाकरण प्रक्रिया का भी मुद्दा उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह