लाइव न्यूज़ :

केवल हिन्दू मंदिरों, धार्मिक संस्थाओं को अनुदान देता है मुजराई विभाग : मंत्री

By भाषा | Updated: June 10, 2021 13:52 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 जून कर्नाटक के मुजराई मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने हिन्दू धार्मिक संस्थाओं और परमार्थ बंदोबस्त विभाग को निर्देश दिया है कि वे अपने ‘तस्दीक’ अनुदान गैर-हिन्दू धार्मिक संस्थाओं को ना बांटें।

मंत्री ने कहा कि बंदोबस्त विभाग से प्राप्त अनुदान का उपयोग सिर्फ हिन्दू मंदिरों और संस्थाओं में होगा और इस संबंध में उचित निर्देश दिए गए हैं।

विभाग का अनुदान गैर-हिन्दू संस्थाओं को दिए जाने की चिंता जताए जाने के बाद यह निर्देश आया है।

पुजारी ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘मैं स्पष्ट करता हूं कि कर्नाटक के 34,500 हिन्दू मंदिरों में से 27,000 मंदिरों को वार्षिक 48,000 रुपये प्रत्येक का अनुदान मिलता है जो करीब 133 करोड़ रुपये तस्दीक अनुदान के बराबर है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘इसके अलावा भूमि सुधार के दौरान धार्मिक केन्द्रों ने काफी जमीनें गंवायी हैं।’’

उन्होंने कहा कि आलोचनाओं के बाद उन्होंने विभाग के आयुक्त से रिपोर्ट मंगवायी थी जिसके अनुसार, 27,000 मंदिरों में 764 गैर-हिन्दू धार्मिक संस्थानों, मंदिरों को वार्षिक तस्दीक की राशि दी जा रही है और 111 को अन्य अनुदान प्राप्त हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां