लाइव न्यूज़ :

केवल हिन्दू मंदिरों, धार्मिक संस्थाओं को अनुदान देता है मुजराई विभाग : मंत्री

By भाषा | Updated: June 10, 2021 14:49 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 जून कर्नाटक के मुजराई मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने हिन्दू धार्मिक संस्थाओं और परमार्थ बंदोबस्त विभाग को निर्देश दिया है कि वे अपने ‘तस्दीक’ अनुदान गैर-हिन्दू धार्मिक संस्थाओं को ना बांटें।

मंत्री ने कहा कि बंदोबस्त विभाग से प्राप्त अनुदान का उपयोग सिर्फ हिन्दू मंदिरों और संस्थाओं में होगा और इस संबंध में उचित निर्देश दिए गए हैं।

विभाग का अनुदान गैर-हिन्दू संस्थाओं को दिए जाने की चिंता जताए जाने के बाद यह निर्देश आया है।

पुजारी ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘मैं स्पष्ट करता हूं कि कर्नाटक के 34,500 हिन्दू मंदिरों में से 27,000 मंदिरों में से प्रत्येक को वार्षिक 48,000 रुपये का अनुदान मिलता है जो करीब 133 करोड़ रुपये तस्दीक अनुदान के बराबर है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘भूमि सुधार के दौरान धार्मिक केन्द्रों ने काफी जमीनें गंवायी हैं।’’

भूमि सुधार के दौरान धार्मिक संस्थाओं को हुई इसी क्षति की पूर्ति के लिए तस्दीक अनुदान दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि आलोचनाओं के बाद उन्होंने विभाग के आयुक्त से रिपोर्ट मंगवायी थी जिसके अनुसार, 27,000 मंदिरों में 764 गैर-हिन्दू धार्मिक संस्थानों, मंदिरों को वार्षिक तस्दीक की राशि दी जा रही है और 111 को अन्य अनुदान प्राप्त हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए