लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर जैसा घिनौने कांड का यूपी में हुआ खुलासा, देवरिया शेल्टर होम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2018 15:14 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की तरह ही देवरिया के नारी संरक्षण गृह में भी देह व्यापार का मामला अभी थका भी नहीं था कि अब उत्तर प्रदेश से इसी घटना सामने आई है।

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की तरह ही देवरिया के नारी संरक्षण गृह में भी देह व्यापार का मामला अभी थका भी नहीं था कि अब उत्तर प्रदेश से इसी घटना सामने आई है। खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस ने देवरिया के स्टेशन रोड पर संचालित बालिका गृह पर रविवार की देर रात छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 24 लड़कियों को यहां से मुक्त भी करवाया है। 

दरअसल रविवार (5 अगस्त) शाम यहां से भागी एक लड़की ने पुलिस को यहां होने वाले करमानों की जानकारी दी। जिसके बाद अलर्ट में आई पुलिस ने रात में ही संरक्षण गृह पर छापा मारा तो 42 में से 18 लड़कियां गायब पाईं गईं हैं। जबकि 24 को बचा लिया गया है। कहा रहा है कि पुलिस नें संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना के बाद खुद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। वहीं, संस्था से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसमें शारीरिक शोषण की बात सामने आई है। वहीं, इस संस्थान को लेकर कई तरह की शिकायतें पहले से मिल रही थीं। जिस कारण से इसकी मान्यता 2017 में खत्म भी की गई थी।

अनियमितताओं के कारण इसकी मान्यता जून-2017 में समाप्त कर दी गई थी। जो बच्ची पुलिस के पास भागकर गई थी उसके मुताबिक वहां शाम चार बजे के बाद रोजाना कई लोग काले और सफेद रंग की कारों से आते थे और मैडम के साथ लड़कियों को लेकर जाते थे, वे देर रात रोते हुए लौटती थीं। फिलहाल इस मामले में  पुलिस ने मानव तस्करी, देह व्यापार व बाल श्रम से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया