लाइव न्यूज़ :

बिहारः दुमका के बाद मुजफ्फरपुर में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़ित महिला शोर मचाने लगी तो उसका मुंह दुपट्टे से बांधा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 10, 2020 14:19 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना अंतर्गत एक गांव में 4 बच्चों की मां के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप किया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच में भेज दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देसब इंस्पेक्टर माहताब खान ने कहा मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है.तीन हजार रुपए की देनदारी थी, जिसे 5 दिसम्बर तक जमा करना था.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना अंतर्गत एक गांव में एक 27 वर्षीय विवाहित के साथ पांच लोगों द्वारा सामूहिक रूप से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है.

इस तरह की हुई घटना से मानवता शर्मसार हो गई है. पीड़िता का पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है. पीड़िता अपने सास-ससुर के साथ रहती है. जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. इस मामले में पीड़िता ने थाने में तीन नामजद और दो अज्ञात समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी आरोपी आस-पास के ही हैं, जिनमे से तीन को पीड़िता पहचानती है. सामूहिक दुष्कर्म कि घटना के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है. बताया जाता है कि पीड़िता एक समूह से काम काज के लिए रुपए का लेन-देन करती है. उस पर तीन हजार रुपए की देनदारी थी, जिसे 5 दिसम्बर तक जमा करना था.

पीड़िता ने कर्ज चुकाने के लिया गांव के ही एक युवक से रुपए की मांग की थी. इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति बाहर रहता है. पांच दिसंबर को स्वयं सहायता समूह में पैसा जमा करने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति से तीन हजार रुपये कर्ज मांगी थी. उसने पैसे देने के लिए मुझे शाम में फोन कर बुलाया. मैंने भरोसा किया और उसके पास जा रही थी.

रास्ते में ही उसने मुझे अपने साथियों की मदद से पकड़ लिया

रास्ते में ही उसने मुझे अपने साथियों की मदद से पकड़ लिया. फिर जबरन नहर के पास ले गया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया. चीखने- चिल्लाने पर मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था. दुष्कर्म के बाद आरोपियों नें उसे धमकी देते हुए कहा अगर घटना और उन लोगों के बारे में किसी को बताया तो उसको जान से मार देंगे. इस वजह से कई दिनों तक मामला दबा रहा. मगर आपसी कानाफूसी के कारण मामला खुल गया और पुलिस का पास पहुंच गया. 

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष उदयचंद्र झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं, पारू थाना के सब इंस्पेक्टर महताब खान ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है और कोर्ट में उसका बयान कराया जाएगा.

माहताब खान ने कहा कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. पीड़िता ने तीन आरोपियों के नाम भी बताए हैं, लेकिन फरार हो जाने के डर से पुलिस ने उनका खुलासा नही किया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो