लाइव न्यूज़ :

शौहर ने महिला को वीडियो कॉल पर बोला तलाक-तलाक-तलाक, पुलिस ने भी दर्ज नहीं की शिकायत 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 22, 2018 18:37 IST

मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है। पीड़ित महिला नुसरत जहां का कहना है कि उसके पति ने उसे वीडियो कॉल पर तलाक दे दिया और जब वह वापस आई तो उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। 

Open in App

तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है, जिसमें महिला के पति ने वीडियो कॉल पर उसे तलाक दे दिया। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया, जहां से उसे निशारा हाथ  लगी है। वहीं पुलिस ने का कहना है कि उसे तलाक के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। 

दअसल, मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है। पीड़ित महिला नुसरत जहां का कहना है कि उसके पति ने उसे वीडियो कॉल पर तलाक दे दिया और जब वह वापस आई तो उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। 

पीड़ित महिला ने कहा, 'मेरे पति ने मुझे अपने भाई के साथ हलाला करने के लिए कहा, जिसे मैंने मना कर दिया। वहीं, पुलिस ने मेरी शिकायत को दर्ज नहीं किया। मैं न्याय की मांग करती हूं।'इस मामले को लेकर मुजफ्फरनगर एसएसपी सुधीर कुमार का कहना है कि हमें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर कोई शिकायत दर्ज की गई है, तो हम निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे।आपको बता दें कि देश में यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन मुस्लिम महिलाओं को तलाक दिए जा रहे हैं। इससे पहले झारखंड की राजधानी रांची में फोन पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया था। पीड़िता ने इस संबंध में पिठोरिया थाने में मामला दर्ज करवाया था। पीड़िता की साल 2015 में मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई थी। उसको उसके पति ने फोन पर ही तीन तालाक अर्थात तलाक तलाक तलाक बोल दिया था।

वहीं, सितंबर में आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में एक और मामला सामने आया था, जहां ओमान में रह रहे शौहर ने महिला को वॉट्रसऐप के जरिए तलाक दे दिया था। पीड़ित महिला ने न्याय दिलाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपील की थी। 

टॅग्स :तीन तलाकउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह