लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर दंगे: अदालत ने 20 आरोपियों को बरी किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 19:28 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 सितंबर मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए दंगों के संबंध में यहां एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को साक्ष्य की कमी होने के आधार पर 20 लोगों को बरी कर दिया।

अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश बाबूराम ने आरोपियों को यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष उनके विरुद्ध साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सका।

अभियोजन के अनुसार, दंगों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने, आठ सितंबर 2013 को जिले के कुटबी गांव में हुए दंगों के दौरान कथित तौर पर कई घरों को आग लगाने और लूटने के आरोप में 21 लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत एक आरोप पत्र दायर किया था।

मामले की सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अब तक इस दंगे के संबंध में दर्ज 98 मामलों में निर्णय आ चुका है जिसमें 1,137 आरोपी साक्ष्य उपलब्ध नहीं होने के कारण बरी किये गए हैं। पुलिस ने दंगे के संबंध में 510 मामले दर्ज किये थे और 1,480 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह