लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर दंगा: भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने अदालत में आत्मसमर्पण, मिली जमानत

By भाषा | Updated: April 5, 2021 19:40 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), पांच अप्रैल भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान एक धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने और सांप्रदायिक घृणा फैलाने के एक मामले में सोमवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत से उन्हें जमानत भी मिल गई।

विशेष अदालत के एक न्यायाधीश ने खतौली से भाजपा के विधायक सैनी को 25,000-25,000 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दे दी। अदालत ने उन्हें आगे की सुनवाई के लिए 22 अप्रैल को पेश होने का भी निर्देश दिया।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने जिले में सांप्रदायिक दंगे के दौरान भारतीय दंड संहिता की धाराओं 153 ए और 295 के तहत उन पर क्रमश: सांप्रदायिक वैमनस्यता को बढ़ावा देने और जनसथ पुलिस थाना क्षेत्र में पड़नेवाले कवाल गांव में एक धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने के मामले में 21 फरवरी, 2013 को मामला दर्ज किया था।

कवाल गांव के पूर्व ‘प्रधान’ सैनी 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में निर्वाचित होकर पहुंचे थे। वह 2013 में दंगे के दौरान हत्या के प्रयास के अन्य मामले का भी सामना कर रहे हैं और इस मामले में 27 अन्य लोग भी आरोपी हैं।

हत्या के प्रयास के इस मामले में सैनी 2020 में अदालत में पेश हुए थे। दंगे में उनकी भूमिका को लेकर उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन बाद में वह जमानत पर रिहा हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह