लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर : ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में पांच लोगों को उम्रकैद

By भाषा | Updated: December 18, 2021 15:57 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 18 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में करीब दस साल पहले हुई एक ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में यहां की एक अदालत ने शनिवार को पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

विशेष न्यायाधीश जमशेद अली ने 25 जनवरी 2011 को गोली मारकर बहावड़ी गांव के प्रधान बिजेंद्र की हत्या किए जाने के मामले में गांव के चरण सिंह, बृजपाल, सोरन, नरेश और विवेक को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अली ने प्रत्येक दोषी पर 14-14 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

सरकारी वकील यशपाल सिंह ने बताया कि अदालत ने मामले में सबूत के अभाव में तीन आरोपियों-बसंत, बंटी और उमित को बरी कर दिया।

उन्होंने कहा कि बहावड़ी गांव में हुई गोलीबारी में ग्राम प्रधान की मौत और अन्य के घायल होने के मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया था।

सिंह ने बताया कि देवेंद्र नामक व्यक्ति की शिकायत पर सभी आठ लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, गंभीर रूप से घायल करने और हथियार का इस्तेमाल कर दंगा करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि बाद में सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में देवेंद्र की भी हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन