लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर के जिला पूर्ति अधिकारी घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 18, 2021 10:18 IST

Open in App

सहारनपुर (उप्र), 18 दिसंबर उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार रात को सरसावा पुलिस और अपराध शाखा के दल ने मुजफ्फरनगर में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ब्रजेश कुमार शुक्ला को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इससे पहले डीएसओ के चालक को भी गिरफ्तार किया था जिसने मुजफ्फरनगर के भोपा स्थित एक पेट्रोल पम्प से डीएसओ के नाम पर हर महीने 30 हजार रुपये की वसूली करना स्वीकार किया था।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पिछले दिनों सरसावा पुलिस और अपराध शाखा के संयुक्त दल ने इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन की सरकारी पाइप लाइन से डीजल और पेट्रोल चुराने वाले एक अन्तरराज्यीय गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

तोमर ने बताया कि आईओसी के अधिकारियों ने उतर प्रदेश और उतराखण्ड के डीजीपी से तेल चोरी होने की शिकायत की थी जिसकी जांच सहारनपुर जिले की पुलिस को सौंपी गयी। उन्होंने बताया कि इस मामले में शुक्रवार रात को मुजफ्फरनगर के डीएसओ बृजेश कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी शुक्ला शाहजहांपुर में रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने पर जेल जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां