लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की वजह से अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभावों के समाधान के लिए टीकों की परस्पर मान्यता जरूरी:मोदी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभावों के समाधान पर बल देते हुए बुधवार को वैश्विक समुदाय से टीकों के प्रमाणपत्र को पारस्परिक मान्यता देकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाने की अपील की।

कोविड-19 पर आयोजित एक वैश्विक सम्मेलन को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत टीकों के उत्पादन की वर्तमान क्षमता को बढ़ा रहा है और इसके बाद वह अन्य देशों को टीकों की आपूर्ति बहाल करेगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखे जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस महामारी के आर्थिक प्रभावों के समाधान पर भी ध्यान केंद्रित करना होगा। इसके लिए टीकों के प्रमाणपत्र को पारस्परिक मान्यता देने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाने की जरूरत है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हमेशा से मानवता को एक परिवार के रूप में देखा है और देश के दवा उद्योग ने किफायती नैदानिक उपकरण, दवाइयां, चिकित्सकीय उपकरण और पीपीई किट का उत्पादन किया है।

उन्होंने कहा कि इससे कई विकासशील देशों को सस्ते विकल्प भी मिले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है और हाल ही में एक दिन में (कोविड-19 रोधी टीके की) करीब ढाई करोड़ खुराक दी गई।

उन्होंने कहा कि अब तक भारत में 80 करोड़ खुराक दी जा चुकी है और 20 करोड़ से अधिक लोगों का पूरी तरह टीकाकरण हो चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल की शुरुआत में भारत ने 95 अन्य देशों और संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों को टीके की खुराक उपलब्ध कराये।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान भारत को विश्व के अन्य देशों की ओर से की गई मदद के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब हम दूसरी लहर के दौरान मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तो एक परिवार की तरह दुनिया भारत के साथ खड़ी रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही नये टीके विकसित होंगे, हम वर्तमान उत्पादन क्षमता को तेज करेंगे। जैसे ही उत्पादन बढ़ेगा, हम दूसरों को टीकों की आपूर्ति बहाल करेंगे। इसके लिए कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखा जाना अनिवार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं